फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद की तसदीक के बाद दुनिया में बरसी नेमत, तस्वीरों में देखें ईद की धूम

Mon, 26 Jun 2017 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
eid ul fitr - फोटो : amar ujala
रविवार को चांद की तसदीक होने के बाद सोमवार को ईदुल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। चांद दिखने की घोषणा होते ही लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी।
 
विज्ञापन

2 of 6
eid ul fitr
वहीं सोमवार की सुबह देहरादून सहित उत्तराखंड की मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई और अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
eid ul fitr
चकराता रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9 बजे अदा की गई। वहीं लोगों से ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई है।

 

4 of 6
eid ul fitr
मुफ्ती-ए-आजम देहरादून मुफ्ती सलीम ने कहा कि लोगों से अपील है कि हंसी-खुशी के माहौल में ईद मनाएं। लोग साफ दिल से एक-दूसरे से गले मिलें और आपस के गिले-शिक वे हमेशा के लिए भूल जाएं।

 
विज्ञापन

5 of 6
eid ul fitr
उलमा का कहना है कि रमजान के सख्त रोजे रखने के बाद बंदे को ईद का त्योहार ईनाम के रूप में मिलता है। काजी-ए-शहर मोहम्मद अहमद कासमी ने शहरियों से हंसी-खुशी और भाईचारे के माहौल में ईद मनाने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
eid ul fitr
गोपेश्वर, रुड़की, हरिद्वार, रुद्रपुर, उधमसिंह नगर सहित अन्य जगहों पर भी ईद की नमाज अदा की गई। जिसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें