फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बने 'भगवान', चंदा कर जुटाई बच्ची के इलाज की फीस

Fri, 23 Sep 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
nazreen
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मासूम बच्ची की मदद के लिए अस्पताल के डॉक्टर आगे आए हैं। दून अस्पताल में बाल रोग सर्जरी की आईसीयू न होने पर डॉक्टरों ने बच्ची के दिल्ली में इलाज के लिए 36 हजार 500 रुपये इकठ्ठे किए हैं। मासूम छत से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
nazreen
करीब एक सप्ताह पहले पितपुड़ा गांव सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दस साल की बच्ची नजरीन को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। नजरीन घर की छत से गिरकर घायल हो गई थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग, बच्चेदानी और आंतों में खिंचाव के चलते वह आपस में उलझ गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
doon medical college
चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा और गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल ने विस्तृत जांच के बाद बाल रोग सर्जन से ऑपरेशन कराने का फैसला किया। दून अस्पताल में बाल रोग सर्जरी की आईसीयू उपलब्ध ना होने के चलते उन्होंने परिजनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल जाने की सलाह दी।
 

4 of 6
दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : AmarUjala
बच्ची के पिता ने कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उपचार में असमर्थता जताई। इस पर डॉ. केके टम्टा ने सभी चिकित्सकों, फार्मेसिस्टों और सहायक स्टाफ की बैठक बुलाई और मदद की गुहार लगाई। चिकित्सक समेत सभी स्टाफ के सदस्यों ने बच्ची के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी।
 
विज्ञापन

5 of 6
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 18 हजार कर्मचारियों को इस बार बढ़ा वेतन मिलेगा।
डॉ. टम्टा ने बच्ची के पिता को कुल जमा 36,500 रुपये धनराशि सौंप दी। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में बच्ची के लिए एक बेड आरक्षित करवा दिया गया है। उसकी जांच के बाद तुरंत ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। नजरीन के पिता मो. शकील ने सभी डॉक्टरों को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि डॉक्टर उनके लिए भगवान बनकर आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ad
ऑपरेशन के लिए नजरीन को आज दिल्ली भेजा जाएगा। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल ने सफदरजंग अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर व बाल रोग सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार से संपर्क कर बेड आरक्षित कर लिया है। उन्होंने जांच के बाद प्राथमिकता के आधार पर नजरीन के ऑपरेशन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें