मंडुवे से तैयार की जा रही मिठाईयां
- फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के साथ ही हम खुद को भी स्वस्थ रखेंगे। गोविंद सिंह ने कहा कि इस दिवाली पारंपरिक अनाज से बनाए प्रसाद को देवभोग के रूप में लगाएं और लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन का स्वाद लें। मूंग की दाल, उड़द की दाल, गहत की दाल से भी पौष्टिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। ट्रस्ट के साथ इस वक्त बीस महिलाओं का समूह सक्रिय है। जो कि मंसा देवी, चंडी देवी के लिए भी भोग का प्रसाद तैयार करती हैं। महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले इस स्वादिष्ट भोग प्रसाद की भी खूब मांग बढ़ रही हैं।