कुबेर जी
- फोटो : प्रतीकात्मक
13 दीपक जलाकर करें कुबेर जी का पूजन
पंडित मनमोहन डिमरी ने बताया कि इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन, चांदी के सामान की खरीदारी की जाती है। धनतेरस पर सबसे पहले 13 दीपक जलाकर कुबेरजी का पूजन करना चाहिए। कुबेर को पुष्प अर्पित कर धूप, दीप नैवैद्य से पूजन करें और ‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि में देहि दापय स्वाहा’ मंत्र का जाप करें।