वेटरन एक्टर देव आनंद के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म 'चार्टशीट' की हीरोइन को देव साहब बहू बनाना चाहते थे। फिल्म एक्ट्रेस और मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली देवशी खंडूरी ने अमर उजाला संवाददाता हिमांशु जोशी को देव आनंद की जिंदगी के कुछ अनकहे पहलु बताए।
विज्ञापन
2 of 8
devshi khanduri
देवशी ने बताया कि देव आनंद चाहते थे कि देवशी उनके घर की बहू बने। इस बारे में बताते हुए देवशी बोलीं कि एक दिन देव आनंद ने मुझसे पूछा क्या तुम मेरे घर आओगी। मैंने कहा- हां, क्यों नहीं? उन्होंने कहा एक बार नहीं हमेशा के लिए। तब मैं समझ नहीं पा रही थी कि वो क्या कहना चाहते हैं। तब उन्होंने पूछा, "क्या तुम्हें सुनील (उनका बेटा) पसंद है?
विज्ञापन
3 of 8
devshi khanduri
देवशी ने बताया कि खुद को लकी मानती हूं क्योंकि मैं उनकी आखिरी खोज थी। बचपन से मुझे उनके ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर्स काफी पसंद थे। उनके साथ बिताया हर पल गोल्डन मोमेंट की तरह था। मुझे उनसे बहुत प्रेरणा और नया सीखने को मिला।
4 of 8
देविशी खंडूरी
लिविंग लीजेंड होने के साथ वे बहुत सिंपल और स्टाइलिश इंसान थे। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म 'गाइड' का फेवरेट डायलॉग भी सुनाया था। हम हाथ पकड़कर गाना गाया करते थे, मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया...। वे बहुत जॉली नेचर के थे और जोक्स सुनाते थे। मैंने उन्हें कभी किसी पर चिल्लाते नहीं देखा। वह बहुत हंसमुख थे।
विज्ञापन
5 of 8
देविशी खंडूरी
देवशी ने बताया कि मुंबई स्थित उनके पैंट हाउस में पहली मुलाकात हुई थी। तब मैं सोच रही थी कि उन्होंने कई खूबसूरत चेहरों को लॉन्च किया है। तो ब्यूटी दिखाने के अलावा मैं ऐसा क्या करूं जिससे वो इम्प्रेस हो सकें।
विज्ञापन
6 of 8
देविशी खंडूरी
तब मैंने उन्हें अपने द्वारा लिखी एक हिंदी कविता सुनाई। उसे सुनकर वे इतने प्रभावित हुए कि मुझे गाने लिखने का ऑफर दिया। उसके बाद उन्होंने मेरे जन्मदिन पर मुझे दोबारा बुलाया। बधाइयां दी और फोटोशूट करवाने के लिए कहा। फोटोशूट के दिन वो मेरे लिए रंग-बिरंगे फूल लाए थे।
विज्ञापन
7 of 8
देविशी खंडूरी
उन्होंने मुझे आपकी आखिरी फिल्म 'चार्टशीट' में लीड रोल करने का ऑफर दिया। यह सुन मैं खुशी से झूम उठी थी। फिल्म की शुरुआत से आखिरी तक मैं इसका हिस्सा बनी थी। इस दरमियान मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। देवशी ने बताया "मैंने उनसे तीन चीजें सीखी- आप कितने बड़े स्टार क्यों न बन जाए, विनम्र होना जरूरी है। एज इज जस्ट ए नंबर और काम ही पूजा है।"
बॉलीवुड से बाद देवशी ने साउथ इंडियन सिनेमा की ओर रूख किया है। उन्होंने हाल ही में एक्टर मोहनलाल के साथ 'ओप्पम' में काम किया है। इससे पहले उनकी 'खेल तो अब शुरू होगा' ने भी अच्छा बिजनेस किया था। देवशी के मुताबिक इस साल उनकी 3-4 फिल्में रिलीज हो सकती हैं। एक्टिंग के अलावा वह गानों में रैप करती दिखेंगे।