विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा की आखिरी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के लगभग 750 डेलीगेट्स ने ‘थिंक टूगेदर, वर्क टूगेदर’ का संकल्प लिया। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच पहुंचाकर भाजपा ने चुनावी रणक्षेत्र में उतरने का एलान किया। साथ ही चुनाव को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की।
विज्ञापन
2 of 6
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों, विधानसभा संयोजकों और चुनाव सहायकों की अलग-अलग बैठकें हुई। इसके बाद सत्र समाप्त की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
3 of 6
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी की वह टीम उत्तराखंड के रूप में काम करें। बागी और दागी की चिंता न करें। जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं। शिव प्रकाश ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।
4 of 6
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
बूथ , मंडल और विधानसभा स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। प्रदेश के बारे में कार्यकर्ता चिंता न करें, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी हैं। उन्होंने सम्मान, सुरक्षा और सुशासन के संकल्प के साथ पार्टी डेलीगेट्स को चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प दिया।
विज्ञापन
5 of 6
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
शिव प्रकाश ने कोश्यारी और खंडूड़ी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने की भी कोशिश की। बैठक के समापन सत्र में पूर्व सीएम एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार द्वारा दलितों के उत्थान के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी।
मीटिंग में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, झारखंड के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी, ज्योति गैरोला, धन सिंह रावत, अजेंद्र अजय और सतीश लखेड़ा समेत पूरे प्रदेश से पहुंचे करीब 750 डेलीगेट्स मौजूद रहे।