फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: तेज हवा और मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, बांदल नदी में पानी का बहाव देख सहमे लोग, तस्वीरें

Sun, 04 Sep 2022 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में रविवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के चलते राजधानी की सड़कों के साथ ही चौराहों पर जलभराव होने से शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। 

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक अगले 48 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून में कई जगह स्कूल बंद

चौराहों पर जलभराव होने और कई गाड़ियों के बंद होने से सहारनपुर चौक, लैंसडौन चौक, आईएसबीटी तिराहा, शिमला बाईपास, महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक समेत कई जगह जाम की स्थिति देखने को मिली। करीब दो घंटे तक जलभराव और बारिश ने लोगों को परेशान करके रखा। जब सड़कों से पानी साफ हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मूसलाधार बारिश के चलते किशननगर, निरंजनुपर सब्जी मडी, मेंहूवाला, बसंत विहार, सेंवलाखुर्द, पंडितवाड़ी, माजरा, चकराता रोड, हरिद्वार रोड, सरस्वती विहार, कारगी चौक, नेहरू कॉलोनी, डालनवाला, सहस्त्रधारा रोड, बलबीर रोड, राजपुर रोड, रायपुर, करणपुर, ईसी रोड, ओल्ड सहारनपुर चौक, बल्लीवाला, बल्लूपुर, नेहरू कॉलोनी रोड, रिंग रोड, जोगीवाला समेत ज्यादातर इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
सरखेत में सहमे लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारी बारिश के चलते सरखेत में बांदल नदी का रौद्र रूप देखकर वहां लोग दहशत में आ गए। पानी बढ़ता देख लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर,  मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी के चौराहों और सड़कों पर जलभराव होने से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों के साथ ही नगर निगम प्रशासन की ओर से चलाए गए नाला सफाई अभियान की भी कलई खुल गई।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते सहारनपुर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, लैंसडौन चौक, दर्शनलाल चौक समेत ज्यादातर चौराहों पर जलभराव के साथ ही जबरदस्त मलबा जमा हो गया। जिसके चलते शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

4 of 5
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं, स्मार्ट सिटी परियोजना के आधे-अधूरे कार्यों ने भी परेशानी बढ़ाई। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते जंफर उड़ने और ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
जिसके चलते शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। बारिश थमने के बाद लाइनमैनों ने खामियों को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें