देहरादून रेलवे स्टेशन पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को भी करनी पड़ी गाड़ी पीछे
उपद्रवियों ने जब पथराव शुरू किया तो भीड़ के बीच से बड़ी संख्या में लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पलभर में ही अचानक हुई पत्थरों की बारिश में पुलिस को भी संभलने का मौका नहीं मिला। आखिरकार पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी पीछे करनी पड़ी। कुछ स्थिति सुधरी तो मौके पर मोर्चा संभालकर पुलिस ने लाठियां फटकारीं, तब जाकर कुछ हालात संभले। पथराव के बाद हुए बवाल के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर लोगों ने छिपकर अपनी जान बचाई। बवाल के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर रात तक रेलवे स्टेशन पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।