देहरादून के रायपुर के बंटी हत्याकांड के आरोपी आकाश को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं हत्यारोपी किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर केदारपुरम स्थित सुधार गृह भेजा गया है। बंटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। 16 मार्च से लापता नरेंद्र उर्फ बंटी निवासी डालनवाला की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को आमवाला तरला के जंगलों में दफना दिया गया था। इस बात का खुलासा रायपुर क्षेत्र से लापता किशोरी ने अपने घर पहुंचकर किया। पुलिस ने पूछताछ की तो किशोरी ने बताया था कि वह पहले बंटी से प्यार करती थी। इसके बाद उससे अलग हो गई। इस बीच उसे आकाश नाम के युवक से प्रेम हो गया। बंटी काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। इसका बदला लेने के लिए उसने बंटी को अपने घर पर बुलाया। यहां आकाश पहले से ही मौजूद था।
विज्ञापन
2 of 6
नरेंद्र हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आकाश ने बंटी का अपनी बेल्ट से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को स्कूटर से ले जाकर जंगल में दफना दिया। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आकाश से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
3 of 6
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बदनाम करने पर मार डाला
दोनों ने पूछताछ में बताया कि फरवरी में नरेंद्र फिर किशोरी के संपर्क में आया था। उसने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के जरिये उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। इससे वह अपने मोहल्ले में बदनाम हो रही थी। इसी बदनामी का बदला लेने के लिए उन्होंने बंटी की हत्या कर डाली।
4 of 6
नरेंद्र हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
चार साल चला दोनों में प्यार
पूछताछ में पता चला कि किशोरी और नरेंद्र उर्फ बंटी एक दूसरे से प्यार करते थे। उनका यह प्यार करीब चार सालों तक चला था। बंटी पुताई का काम करता था जबकि किशोरी अपनी बहन के साथ रहती है। उसकी बहन प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। जनवरी में दोनों किसी बात को लेकर अलग हो गए। इस बीच किशोरी आकाश के संपर्क में आ गई। अकाश और किशोरी की पहचान फेसबुक के जरिये हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
नरेंद्र हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने को मार डाला
आपको बता दें कि एक किशोरी ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को रास्ते से हटा दिया और उसका शव रायपुर क्षेत्र के जंगल में दफना दिया। युवक 16 मार्च से लापता था। किशोरी की भी 20 मार्च को डालनवाला में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
फाइल फोटोप्रतापगढ़ में दोहरे हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : Amar Ujala Digital
पहले प्रेमी को ठिकाने लगाने के बाद किशोरी अपने प्रेमी के साथ दिल्ली और आसाम में रहने लगी। रविवार को जब वह वापस आई तो अपनी बहन को सारी कहानी बता दी। पुलिस ने शव बरामद कर किशोरी को पकड़कर हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।