हादसे की भयावहता की कहानी प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस के सामने बयां की। लोगों का कहना था कि उन्हें यहां बम फटने के जैसी आवाज आई। पल भर में देखा तो यहां पर तीन चार लोग पड़े हुए थे। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस जगह कार ने टक्कर मारी वहां से मजदूर करीब 30 मीटर दूर आकर गिरे। जिस जगह मजदूर आकर गिरे वहां की नींव (एक फिट ऊंची दीवार) भी टूट गई।
हादसे के वक्त कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दरअसल जिस जगह हादसा हुआ वहां पर अस्पताल के पास कई मकान हैं। मकान में रहने वाले लोग उस वक्त आसपास ही खड़े हुए थे। इनमें कोई अपने आंगन में मौजूद था और कोई बाहर टहल रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह गली में टहल रहे थे। इसी बीच जोर के धमाके की आवाज आई तो वह सड़क किनारे आए।