फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में मसूरी में लगा सितारों का जमावाड़ा, धोनी और रैना ने किया डांस

Thu, 13 Mar 2025 11:58 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)।

सार

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में मसूरी में सितारों की महफिल सजी। धोनी और सुरेशा रैना ने खूब डांस किया। वर वधू को आशीर्वाद देने कोच गौतम गंभीर पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी समारोह में मसूरी में क्रिकेटरों और बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा है। समारोह में शिरकत करने के लिए भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी मसूरी पहुंचे हैं। समारोह में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत जमकर झूमे।



फेरे की रस्म देर शाम तक चली। सभी ने साक्षी को आशीर्वाद दिया। बुधवार को शहर के लाइब्रेरी चौक स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह में दो दिनों से क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा है। शादी समारोह में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत पंजाबी, हिंदी गीतों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत की बहन की शादी में पहुंचे धोनी और उनकी पत्नी साक्षी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं बुधवार को दिन से ही शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। पहाड़ी रीति-रिवाज के साथ शादी की गई।
 

4 of 5
ऋषभ पंत की बहन की शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं देर शाम को वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारे समारोह स्थल पर पहुंचे और नवदंपती साक्षी और अंकित को अपना आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें...तेज रफ्तार दे गई दून को दर्द: 30 मी दूर आकर गिरे मजदूर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की भयावहता की कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समारोह में देर शाम को जमकर आतिशबाजी हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ क्रिकेटरों सहित अन्य मेहमानों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें