हिंदी रैप से युवा दिलों की आवाज को अलग अंदाज में उठाने वाला देहरादून का एक युवा रातों रात स्टार बन गया।
विज्ञापन
48 घंटे में हिंदी रैप ने उत्तराखंड के अभिषेक को बनाया स्टार
2 of 7
dehradun abhishek bhatt got forty thousand view in 48 hours
यू ट्यूब पर अभिषेक उर्फ अनफॉग्रेटा के इस वीडियो को दो दिन में ही 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। अभिषेक ने इस वीडियो के माध्यम से युवाओं की जिंदगी में आने वाली परेशानियों के बीच अपनी ख्वाहिशों के पूरा करने का विषय उठाया है।
विज्ञापन
48 घंटे में हिंदी रैप ने उत्तराखंड के अभिषेक को बनाया स्टार
3 of 7
dehradun abhishek bhatt got forty thousand view in 48 hours
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीटेक करने वाले सेलाकुई के अभिषेक भट्ट का रुझान गीत-संगीत में है। अभिषेक ने युवाओं के दिलों की तान छेड़ने के लिए ‘उम्र 22 (अपने कदमों पे)’ वीडियो सांग तैयार किया। साथी अंकित चमोली, हर्ष और गौरव ने इस वीडियो में उनकी मदद की है।
48 घंटे में हिंदी रैप ने उत्तराखंड के अभिषेक को बनाया स्टार
4 of 7
dehradun abhishek bhatt got forty thousand view in 48 hours
इसमें उन्होंने कॉलेज के दिनों में एक युवा पर पैसे के संकट और परिवार के दबाव को दिखाया है। अभिषेक का कहना है कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन वह पढ़ाई के दौरान ही कैंपस प्लेसमेंट में उलझकर रह जाते हैं। इसके बाद उनके सपने, चाहत सब मशीन रूपी नौकरी वाली जिंदगी में गुम हो जाती है।
विज्ञापन
48 घंटे में हिंदी रैप ने उत्तराखंड के अभिषेक को बनाया स्टार
5 of 7
dehradun abhishek bhatt got forty thousand view in 48 hours
उन्होंने यह गीत खुद की जिंदगी पर लिखा और गाया है। अभिषेक ने नौकरी के साथ संगीत को भी समय दिया और उनकी मेहनत रंग लाई। छह जून को उन्होंने यू ट्यूब पर अपने गीत की लांचिंग की।
विज्ञापन
48 घंटे में हिंदी रैप ने उत्तराखंड के अभिषेक को बनाया स्टार
6 of 7
dehradun abhishek bhatt got forty thousand view in 48 hours
महज 48 घंटे में उनके हिंदी रैप वीडियो को 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को लगातार लाइक मिलने से अभिषेक काफी उत्साहित हैं।
48 घंटे में हिंदी रैप ने उत्तराखंड के अभिषेक को बनाया स्टार
7 of 7
dehradun abhishek bhatt got forty thousand view in 48 hours
अगर आप अभिषेक का यह वीडियो देखना चाहते हैं तो यू ट्यूब पर UMAR 22 (APNE KADMO Pae) लिखकर सर्च करें। या यू ट्यूब में अभिषेक के चैनल को ‘Nashua Unforgetta’ लिखकर भी सर्च कर सकते हैं।