फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप : छात्रा की अस्मत लूटने वाले दरिंदों में से एक के बारे में हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 19 Sep 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
gang rape
भाऊवाला स्थित स्कूल में 14 अगस्त को चार छात्रों ने एक छात्रा से गैंगरेप किया था। गैंगरेप से छात्रा गर्भवती हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 7
gang rape
इस घटना का सबसे घिनौना पक्ष यह है कि जानकारी में आने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करने की बजाए मामले को दबाने के लिए पीड़िता को डराया-धमकाया और गर्भपात कराने की कोशिश की।  
 
विज्ञापन

3 of 7
gang rape
अब आरोपी छात्रों में से एक के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों में से एक छात्र बालिग निकला है। पुलिस ने आरोपी छात्रों का स्कूल से रिकॉर्ड जब्त किया तो एक छात्र सरबजीत, निवासी पीलीभीत, यूपी बालिग निकला।

4 of 7
gang rape
सरबजीत और बोर्डिंग स्कूल के निदेशक समेत छह आरोपियों को कोर्ट ने मंगलवार को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। वहीं, गैंगरेप के बाकी तीनों नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें हरिद्वार के बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

 
विज्ञापन

5 of 7
gang rape
इससे पहले पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आनी है। हालांकि  मंगलवार को छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान (सीआरपीसी 164) नहीं हो सके। पुलिस बयानों के लिए बुधवार को छात्रा को कोर्ट लेकर आएगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
gang rape
पुलिस के मुताबिक बालिग निकले छात्र सरबजीत, स्कूल निदेशक लता गुप्ता, प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक मल्होत्रा, दीपक की पत्नी तनु मल्होत्रा और हॉस्टल की आया मंजू को स्पेशल पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को प्रभारी न्यायाधीश गुरबख्श सिंह की कोर्ट ने सुना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jail
न्यायालय ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए अभियोजन की दलीलों को स्वीकार किया और सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। शाम करीब सात बजे सभी आरोपियों को सुद्धोवाला जेल में दाखिल करा दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें