फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में शातिराना ढंग से छात्रा को बनाया शिकार, पीड़िता ने बताया चौंकाने वाला सच

Tue, 18 Sep 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
गैंगरेप के आरोप में पकडे़ गए छात्र भले ही नाबालिग हैं, लेकिन उन्होंने घटना को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया था।
 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
उन्होंने स्कूल के हॉस्टल में छात्रा को एक टीचर के नाम से बुलावा भेजा था। छात्रा उनकी बातों में आ गई और हॉस्टल के स्टोर की तरफ चली गई। इसी बीच वहां इन छात्रों ने उसे पकड़ा और गैंगरेप कर डाला। यही नहीं, आरोपी छात्रों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
molest
घटना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से एक दिन पहले शाम की है। उस दिन ज्यादातर स्टाफ और छात्र स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में व्यस्त थे। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ हॉस्टल के कमरे में मौजूद थी। इसी बीच एक आरोपी ने छात्रा के पास बुलावा भेजा कि उसकी टीचर उसे समारोह में भाग लेने के लिए बुला रही है।
 

4 of 5
molest
जिस जगह उसे बुलाया गया था वह रास्ता स्टोर के पास से गुजरता है। जैसे ही छात्रा स्टोर के पास आई तो एक छात्र ने उसे अंदर खींच लिया। वहां उसने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही तो वह हाथ छुड़ाकर भागने लगी। इसी बीच वहां तीन और छात्र पहुंच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
molest
आरोप है कि चारों छात्रों ने छात्रा से दुराचार किया। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि चारों छात्रों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पूरे हॉस्टल में यह बात बताने की धमकी देकर उसे स्टोर में छोड़कर भाग आए। एसओ नरेश राठौर ने बताया कि छात्रा ने अपने बयानों में कई ऐसी घटनाओं का भी खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी अधिकारी दंग रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें