फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों पुराने नौकर ने मालकिन को दी ऐसी मौत, सुनने वाले रह गए दंग

Sun, 04 Sep 2016 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
सालों पुराने नौकर ने अपनी मालकिन को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया कि देखने वाले सन्न हो गए। आरोपी नौकर को रविवार को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

2 of 8
सीसीटीवी में कैद नौकर की तस्वीर - फोटो : AmarUjala
हल्द्वानी के पॉश इलाके हीरानगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रमुख दवा व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी की उन्हीं के नौकर ने चाकू और बेसबॉल बैट से हत्या कर दी। इससे पूर्व नौकर ने किचन में काम कर रही नौकरानी पर भी चाकू और सरिया से वार किया। रविवार को हल्‍द्वानी पुलिस ने आरोपी नौकर संतोष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 8
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
नौकरानी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ही दवा व्यवसायी की पत्नी उसे बचाने पहुंची थीं। हमले में नौकरानी का हाथ टूट गया। वारदात के बाद हत्यारोपी छत के रास्ते भाग गया था। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। नौकरानी के मुताबिक आरोपी नौकर उसके पर्स से 10 हजार रुपये लेकर फरार हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में थी।

4 of 8
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
हीरानगर निवासी दवा व्यवसायी पंकज कंसल शुक्रवार सुबह रोज की तरह महिला अस्पताल के सामने अपने मेडिकल स्टोर चले गए। बेटा प्रकस कंसल दुर्गा सिटी सेंटर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर चला गया और उनकी 11वीं में पढ़ने वाली बेटी स्कूल चली गई। घर में पंकज की पत्नी उमा कंसल (46), नौकरानी रीना (40) और नौकर संतोष (26) मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 8
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
करीब 10:30 बजे नौकरानी किचन में खाना बना रही थी तभी संतोष ने नौकरानी रीना पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। बचाव में रीना का हाथ टूट गया और अन्य जगहों पर भी चोट आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उमा कंसल ने बीच-बचाव का प्रयास किया। नौकरानी संतोष के चंगुल से छूटकर बाथरूम में जा छिपी। इस बीच, उमा ने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी देने लगी।
विज्ञापन

6 of 8
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
उमा को फोन करता देख संतोष ने चाकू और बेसबॉल के बैट से उमा पर ही हमला शुरू कर दिया, जिससे उमा बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस दौरान संतोष नौकरानी रीना के पर्स से 10 हजार रुपये लेकर छत के रास्ते फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर व्यवसायी का पुत्र और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उस समय मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। किसी प्रकार व्यवसायी के कर्मचारी रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे और दरवाजा खोला।
विज्ञापन

7 of 8
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
गंभीर रूप से घायल उमा को नवाबी रोड स्थित अग्रवाल क्लीनिक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर से अधिक खून बहने से उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान, कोतवाल आरएस मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

8 of 8
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेसबाल बैट को छत से बरामद किया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि मुक्तेश्वर के भ्याल गांव का रहने वाला नौकर संतोष व्यवसायी के घर चार सालों से, जबकि नौकरानी करीब 20 वर्ष काम कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें