फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को घर में घुसे चोरों ने मचाया 'तांडव', ऐसे ले उड़े सोना-चांदी समेत लाखों की रकम, तस्वीरें

Sat, 09 Jun 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
loot in rudrapur
चोर घर में आधी रात को दाखिल हुए और लाखों की रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस भी पूरा मामला देखकर हैरानी में पड़ गई। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में खाद्य विभाग के विपणन सहायक नरेश चौहान के घर बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर लाखों की लूट कर डाली। बदमाशों ने विपणन सहायक के हाथ-पांव बांधने के साथ ही उनके किराएदारों का कमरा बाहर से बंद कर जेवर, नकदी सहित लाखों रुपयों की लूटपाट की। बदमाशों के जाने के करीब पांच घंटे बाद विपणन सहायक के शोर मचाने के बाद किरायदारों ने उन्हें बंधनमुक्त किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
loot in rudrapur
बदमाश हल्द्वानी में राधा हत्याकांड और लूटपाट मामले की तरह ही खिड़की के रास्ते अंदर घुसे थे। बदमाश यहां खिड़की की चिटकनी तोड़कर अंदर घुसे थे। कुत्ते को भी बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिला दिया था। विपणन सहायक के घर डकैती की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीन एएसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ितों से बदमाशों और लूटे गए सामान की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने फिगर प्रिंट और अन्य सुबूत जुटाए।
 
विज्ञापन

3 of 6
loot in rudrapur
एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित करने के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। कॉलोनी की गली नंबर छह में किच्छा में तैनात विपणन सहायक नरेश चौहान का आवास है। भूतल में नरेश का परिवार रहता है, जबकि प्रथम तल में नमकीन कारोबारी शिवेन सेठी परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे पांच से अधिक बदमाश नरेश के आवास के प्रथम तल में मौजूद खिड़की की चिटकनी तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने सो रहे किराएदार शिवेन, उनके भाई मेहुल, रजत और मां ममता सेठी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बदमाशों ने किरायेदार के दूसरे कमरे में स्थित अलमारी खंगालकर वहां से 40 हजार की नकदी, सोने की तीन अंगुठियां, चांदी के 40 सिक्के और दो मोबाइल लूट ले गए।

4 of 6
loot in rudrapur
इसके बाद बदमाश नरेश के बेडरूम में घुसे और सो रहे नरेश के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों पर भी पट्टी बांध दी ताकि वह उन्हें न देख सके । इसके बाद बदमाशों ने नरेश को गोली मारने की धमकी देकर सेफ की चाबी हासिल की। उन्होंने सेफ में रखे चार तोला सोने के जेवरात, करीब 15 हजार की नकदी, घड़ी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। करीब डेढ़ घंटे तक बदमाश लूटपाट करने के बाद वहां से गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
loot in rudrapur
यह लूट का मामला है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। एक टीम को मोबाइल ट्रैकिंग, दूसरी और तीसरी टीम को लूट, डकैती में लिप्त पुराने बदमाशों की लोकेशन, रिकॉर्ड खंगालने में लगाया गया है। एक टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एसओजी को भी खुलासे में लगाया गया है। अंदेशा है कि बाहरी जिलों से आए बदमाशों खासकर खानाबदोश गिरोह का वारदात में हाथ हो सकता है। हल्द्वानी में हुई लूटपाट की घटना भी इससे मिलती जुलती है। मामले के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
loot in rudrapur
लूटपाट करने आए बदमाश घर की पूरी जानकारी से वाकिफ थे। इसीलिए उन्होंने घर के बरामदे में बंधे जर्मन शेफर्ड कुत्ते को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद वे आसानी से घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर चलते बने। कुत्ते को इतना ज्यादा नशीला पदार्थ खिलाया गया था कि वह भौंक भी नहीं पा रहा था। गृह स्वामी का कहना था कि उनका कुत्ता जरा सी आहट पर जोर-जोर से भौंकने लग जाता था, लेकिन उसे न जाने क्या खिलाया गया था कि वह भौंक भी नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें