murder in haldwani
सूचना मिलते ही एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ डीसी ढौडियाल के साथ शहर के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। भुवन भट्ट को तुरंत बृजलाल अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि राधा भट्ट दो दिन पहले एमए योगा की परीक्षा देने एमबी कॉलेज गई थी, बुधवार को वह घर पर ही थी। परीक्षा के कारण उनसे अपनी सात साल की बेटी अनन्या को ननिहाल में भेज दिया था।