फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश हत्याकांड: आखिरी सांसें गिन रहे व्यापारी ने कहा कुछ ऐसा कि परिवार वाले रह गए सन्न

Wed, 19 Sep 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
murder in dehradun
रेत-बजरी व्यवसायी आदेश की मर्डर मिस्ट्री उसके रिश्तेदारों में ही उलझी हुई है। मरने से पहले आदेश ने जिसका नाम लिया उसे सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए।
 
विज्ञापन

2 of 6
murder in dehradun
जिस सचिन का बार-बार पुलिस जांच में नाम आ रहा है वह उसका नजदीकी रिश्तेदार है। मरने से पहले अंतिम बार भी आदेश ने सचिन का ही नाम लिया था। यही नहीं सचिन के फौजी भाई के नाम को भी आदेश परिजन पुलिस के सामने बता रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, देर रात तक पुलिस को इस मामले में कोई लीड नहीं मिली थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
murder
दरअसल, आदेश की हत्या के बाद उसके परिजनों ने सचिन पर शक जताया है। इसी आधार पुलिस ने जांच भी शुरू की है। घरवालों के इस शक को चश्मदीद दिनेश बालियान के बयान और बल दे रहे हैं। दिनेश ही वह व्यक्ति है जो घटना के वक्त उसके पास था। दिनेश के अनुसार मरने से पहले आदेश ने सचिन का ही नाम लिया था। इसके बाद उसने ट्रैक्टर कहा और फिर उसकी आवाज बंद हो गई।
 

4 of 6
murder
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घरवालों ने एक फौजी का नाम भी बताया। फौजी सचिन का भाई ही बताया जा रहा है। हालांकि, फौजी इस वक्त कर्नाटक में तैनात है। पुलिस के अनुसार फौजी का परिवार देहरादून में ही रहता है। मंगलवार शाम को उसकी पत्नी को भी बुलाकर पूछताछ की गई, मगर अभी तक कोई ठोस बात सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर में उसके अन्य रिश्तेदारों और जान पहचान वालों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इन सभी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
पुलिस मामले में दबिश के लिए छह टीमें बनाई हैं। इन टीमों में से दो टीमें मुजफ्फरनगर, दो बागपत, एक मेरठ व एक गाजियाबाद रवाना की गई है। इन जगहों पर ही उसकी सबसे ज्यादा रिश्तेदारी और जान पहचान हैं। इसके अलावा वहां इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि हाल ही में कौन कौन से शूटर जेलों से बाहर आए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सीओ डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि पुलिस ने आदेश की एक डायरी को भी कब्जे में लिया है। इस डायरी में उसने कई लोगों के नाम लिखे हुए हैं जिन्हें उसने पैसा दिया हुआ है। पुलिस इन नाम के लोगों से भी पूछताछ करेगी। अभी तक की बात में यह बात तो सामने आई है कि उसकी हत्या लेनदेन के कारण ही की गई है। अभी तक उसकी डायरी में भी पुलिस उलझी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें