फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर ही थी मां, ईंट से सिर कुचलकर मार दिया गया बेटा, तस्वीरें

Sun, 04 Sep 2016 09:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
murder in haridwar - फोटो : AmarUjala
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में युवक की बेरहमी की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने घर के अंदर युवक का सिर कुचलकर मार डाला। हत्या के वक्त घर के अंदर मृतक की सौतेली मां मौजूद थी।
विज्ञापन

2 of 9
murder in haridwar - फोटो : AmarUjala
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। घटना के वक्त घर में मौजूद सौतेली मां से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

3 of 9
murder in haridwar - फोटो : AmarUjala
श्यामपुर के कांगड़ी गांव में रहने वाली कमला देवी के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसका सौतेला पुत्र विनोद उसके पास करनाल से आकर रह रहा था।

4 of 9
murder in haridwar - फोटो : AmarUjala
शुक्रवार देर रात विनोद घर में ही ‌सो रहा था। इसी दौरान घर के अंदर घुसकर तीन युवकों ने ईंटों से कुचलकर उसकी बेरहमी से ह्त्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 9
murder in haridwar - फोटो : AmarUjala
इस दौरान युवक की सौतेली मां घर में ही मौजूद थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

6 of 9
murder in haridwar - फोटो : AmarUjala
पुलिस से पूछताछ में मां ने बताया कि वह घर में थी तभी देर रात घर में घुसे तीन युवकों ने विनोद पर हमला बोल दिया। बताया कि डर के मारे वह घर में छिप गई थी। जब युवक गए तो वह मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाने गई। पुलिस मां से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

7 of 9
murder in haridwar - फोटो : AmarUjala
वहीं युवक का संपत्ति को लेकर पिता से भी विवाद हो चुका था। विनोद के पिता की हरिद्वार के भूपतवाला में संपत्ति है।

8 of 9
murder in haridwar - फोटो : AmarUjala
बताया जाता है कि पिता की मौत से पहले संपत्ति को लेकर युवक का विवाद हो चुका था।
विज्ञापन

9 of 9
युवक का सिर पत्थरों से कुचल दिया गया था। - फोटो : AmarUjala
युवक की पत्नी चार साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें