फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की बेवफाई के खौफनाक अंजाम से दहल गया देहरादून, तस्वीरें...

Wed, 14 Sep 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
murder
पुलिस गिरफ्त में आए आसाराम गौतम ने पत्नी के कत्ल की पटकथा तीन दिन पहले ही लिख दी थी। उसकी योजना कत्ल के बाद पत्नी का चेहरा जलाने की थी। पत्नी की चीख पुकार सुन बच्चों के आने से उसका पूरा खेल बिगड़ गया।
विज्ञापन

2 of 10
murder
मजबूरन उसे साक्ष्य छोड़कर भागना पड़ा। शव छिपाने के लिए आसाराम ने उन घनी झाड़ियों को चुना था, जहां किसी का आनाजाना नहीं था। उसकी सोच यह थी कि पहचान न होने की स्थिति में उसका जुर्म सामने नहीं आएगा। 
विज्ञापन

3 of 10
murder
पटेलनगर के चंद्रबनी खालसा में पत्नी की हत्या में पकड़े गए आसाराम गौतम ने कत्ल की वारदात को सुनियोजित ढंग से
अंजाम दिया। दोनों के बीच खटपट की कहानी काफी पुरानी है, लेकिन तीन दिन पहले खीर की थाली फेंकने की घटना ने आग
में घी डालने का काम किया।
 

4 of 10
murder
एसएसपी डा. सदानंद दाते ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर बताया कि बृहस्पतिवार को आसाराम ने पत्नी के साथ खीर खाने के लिए उसकी थाली में हाथ लगाया थज्ञ। सिर्फ हाथ लगाने से नाराज होकर पत्नी ने खीर की थाली फेंक दी थी। इस दौरान पत्नी ने कुछ ऐसे कड़वे शब्द कहे, जिसके बाद आसाराम ने उसे मारने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

5 of 10
murder - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
आसाराम ने कत्ल का प्लान तैयार किया। उसने पहले ही बोतल में मिट्टी का तेल और फिनाइल रख लिया था। एक दिन
पहले जंगल में शव को छिपाने के लिए जगह तलाशी। सोमवार को आसाराम पत्नी को लकड़ी लाने के लिए जंगल ले आया।
तभी आसाराम ने लकड़ी के फट्टे से उसके सिर पर प्रहार किया।
विज्ञापन

6 of 10
murder
पहले प्रहार पर वह जोर से चिल्ला उठी, जिससे जंगल में खेल रहे बच्चे उधर आ गए। दूसरे प्रहार में पत्नी बेहोश हो गई। इसके बाद आसाराम ने कमीज से उसका गला दबाकर मार दिया। इसके बाद वह शव को छिपाकर मौके पर साइकिल छोड़कर भाग गया। एसएसपी ने बताया कि कत्ल के बाद आसाराम भुत्तोवाला स्थित घर पहुंचा और खून से सने कपड़े साफ किए। कपड़े बदलकर आरोपी घर से बाहर निकला।
विज्ञापन

7 of 10
murder
उस समय तीनों बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर बाद आसाराम ने इलाके के प्रधान को पत्नी के गुम होने की सूचना दी। प्रधान ने जब चंद्रबनी खालसा में किसी महिला का शव मिलने की खबर दी तो उसे अपनी योजना फे ल होती दिखाई दी। बच्चाें ने पिता की साइकिल पहचान ली तो पूरे रहस्य से पर्दा उठ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला की मौत गला दबाकर होने की पुष्टि हुई है।

8 of 10
murder
पटेलनगर पुलिस ने पत्नी की हत्या में गिरफ्तार आसाराम गौतम को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की योजना बरेली भागने की थी, लेकिन उससे पहले वह पकड़ में आ गया। पुलिस ने लखीमपुर खीरी से भी आरोपी के बयानों को तस्दीक किया है।
 

9 of 10
murder
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी खालसा में सोमवार सुबह करीब दस बजे महिला की हत्या से सनसनी फैल गई थी। सिर पर प्रहार करने के साथ महिला को गला दबाकर मारा गया था। हत्यारोपी मौके पर ही साइकिल, टी शर्ट, तेल और फिनाइल की बोतल छोड़कर फरार हो गया था। महिला की पहचान सोमवार रात आसाराम की पत्नी के रूप में हुई थी। देर रात उसे आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी अजय सिंह के अलावा पटेलनगर और एसओजी ने उससे पूछताछ की। 
विज्ञापन

10 of 10
murder
पति से कातिल यूं ही नहीं बना। कई बरस से अपमान का घूंट पी रहा था। अब पानी सिर से ऊपर आ गया था। आखिर कब तक पत्नी की गलतियों पर पर्दा डालता। पुलिस अभिरक्षा में आसाराम के अंदर पत्नी के प्रति नफरत का गुबार था। गुस्से में उसका चेहरा तमतमाया था। आसाराम ने यह साबित करने का प्रयास किया कि यदि वह पत्नी को नहीं मारता तो वह उसे मरवा देती। करीब दस दिन पहले पत्नी ने सोते समय गला दबाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें