फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में नाबालिग के कपड़े उतारकर चप्पलों से पीटते हुए बनाया वीडियो, तस्वीरें रूह कंपा देंगी

Sat, 06 Jan 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, शक्तिफार्म
विज्ञापन
1 of 7
beaten
कड़ाके की ठंड में एक नाबालिग को कुछ दबंगों ने बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े उतारे और चप्पल-जूतों से मारते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
beaten
बता दें कि, चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाकर गांव के उपप्रधान सहित कुछ दबंगों ने कड़ाके की ठंड में 11-12 साल के बच्चे को अर्द्धनग्न कर जूते-चप्पलों से सरेआम पीटा। दबंगों ने ढाई मिनट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

वीडियो देखें


 
विज्ञापन

3 of 7
beaten
घटना के तीन दिन बाद बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उपप्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टैगोर नगर निवासी ग्रामीण के 12 साल के बेटे ने इस साल राजकीय इंटर कालेज में कक्षा सातवीं में प्रवेश लिया था। पढ़ाई में मन न लगने पर स्कूल जाना छोड़ वह पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाने लगा
 

4 of 7
beaten
पुलिस को दी तहरीर में उसके पिता ने आरोप लगाया कि दो जनवरी की देर शाम गांव के उपप्रधान आनंद सरकार, ग्रामीण बबलू, निरंजन हीरा, विभूति गाईन, शुभम मांझी और दीपांकर गोलदार ने चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

5 of 7
beaten
कड़ाके की ठंड में बालक को अर्द्धनग्न कर जूते- चप्पलों से जमकर पीटा और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चौकी प्रभारी आरसी तिवारी ने कहा सभी छह आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धारा 147, 323, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
beaten
चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाकर बालक को पीटने वालों ने इंसानियत का शर्मसार कर दिया। वीडियो में बालक चीखता-चिल्लाता और छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है लेकिन दबंगों को तरस नहीं आया। दो पीटते रहे और बाकी वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
beaten
सोशल मीडिया पर बालक को बुरी तरह पीटने का वीडियो देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते भी चकित रह गए। उन्होंने कहा कि यह घटना अमानवीय है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आनन-फानन में टैगोर नगर में पंचायत बुलाई गई। इसमें गांव के प्रबुद्धजनों के अलावा उपप्रधान सहित छह आरोपी एवं बालक के परिजन भी शामिल हुए। पंचायत में आरोपियों द्वारा घटना के लिए खेद व्यक्त करने एवं प्रबुद्धजनों के समझाने के बाद उसके पिता ने आगे की कार्रवाई न करने की बात कही है। इसके लिए बकायदा समझौतानामा भी तैयार किया गया है। चौकी प्रभारी आरसी तिवारी ने कहा कि न्यायालय में ही राजीनामा संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें