wife murder and husband suicide
- फोटो : लाल सिंह
उधर, दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर-132 के पार्क में पेड़ से किसी युवक का शव लटका हुआ है। युवक ने अपने ही लोवर से फांसी लगाई थी और उसका शव नेकर में लटका हुआ था। सूचना पाकर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। एक्सप्रेसवे पुलिस ने उसकी पहचान करने के लिए पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप पर हुलिए समेत सूचना डाली। हुलिया रविंदर से मिलता-जुलता था। लिहाजा फेज दो पुलिस ने एक्सप्रेसवे पुलिस से संपर्क किया। दोनों थानों की पुलिस ने व्हाट्स एप से मृतक का फोटो शेयर किया। फोटो देखने के बाद थाना फेज दो पुलिस पिंकी के भाई सचिन को लेकर मौके पर पहुंची। सचिन ने मृतक की पहचान रविंदर के रूप में की।