फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर से थर्राया उत्तराखंड, तस्वीरों में देखें किस क्रूरता से वारदात को दिया अंजाम

Thu, 23 Feb 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
double murder - फोटो : amar ujala
बदमाशों ने डहरिया स्थित रिटायर्ड कर्नल की कोठी में घुसकर उनकी पत्नी और मां की रॉड और चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। हत्यारों ने लूट के इरादे से पूरा घर खंगाला है। दोपहर को घटना की जानकारी मिलने पर शहर में सनसनी फैल गई। 
 
विज्ञापन

2 of 8
murder
पुलिस अधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल की जांच की। सूखे खून को देखकर आशंका जताई जा रही है कि वारदात रात में की गई होगी। कातिलों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
murder
बागेश्वर के मूल निवासी कर्नल (रि.) डीके शाह डहरिया स्थित सत्यलोक कॉलोनी में पत्नी और मां के साथ रहते हैं। उनका बेटा मेजर विवेक शाह सिलीगुड़ी में तैनात हैं। कर्नल शाह अपने पोते का मुंडन कराने के लिए एक हफ्ते से हरिद्वार में हैं। बुधवार दोपहर कर्नल के ममेरे भाई संजय चौधरी अपनी बुआ से मिलने के लिए उनके घर आए थे। काफी देर तक डोर बेल बजाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो संजय ने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोल दिया।
 

4 of 8
murder
जैसे ही संजय अंदर दाखिल हुए, उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। भूतल पर कर्नल की पत्नी फूल शाह (55) का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा हुआ था। सहमे हुए संजय ने बुआ को आवाजें लगाईं पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह प्रथम तल के कमरे में पहुंचे तो वहां के नजारे ने उनके होश उड़ा दिए, कर्नल की मां शांति देवी (81) का शव भी खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा था।
 
विज्ञापन

5 of 8
murder
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, कोतवाल आरएस मेहता टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्यारों ने कर्नल की मां और पत्नी के चेहरे और गर्दन पर रॉड और चाकू से वार किया था। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मौके का मुआयना कर आशंका जताई कि कातिल पेशेवर थे। एसएसपी ने बताया कि कातिलों को पकड़ने के लिए एसओ कालाढूंगी, एसओजी प्रभारी, एसएसआई कोतवाली और कोतवाल के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं। सीओ लोकजीत सिंह के अलावा भवाली और लालकुआं के सीओ को भी जांच में लगाया गया है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
murder
डबल मर्डर की घटना की जांच में जुटी पुलिस को जो प्रारंभिक सुबूत हाथ लगे हैं, उसके मुताबिक हत्यारे कोठी में किरायेदारों के लिए बाहर से बनाई गई सीढ़ियों से ऊपर आए होंगे। इसके बाद जिस कमरे में कर्नल की मां शांति देवी थीं, उसकी खिड़की की ग्रिल को तोड़कर भीतर दाखिल हुए और शांति देवी पर हमला कर उनकी हत्या की। इसके बाद हत्यारे घर की तलाशी लेते हुए जब भूतल पर पहुंचे होंगे तो वहां कर्नल की पत्नी फूल शाह से सामना होने पर उनकी भी रॉड और चाकू से वार कर हत्या कर दी। फिर पूरा घर खंगाल कर हत्यारे कमरे और फ्रंट गेट को भिड़ाकर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

7 of 8
murder
कातिलों ने लूट के इरादे से पूरे घर को खंगाला है। अटैची, पूजाघर, अलमारी बक्से और दराजों तक का सामान बिखरा पड़ा था। इससे जाहिर है कि हत्या करने के बाद कातिलों ने घर खंगालने के लिए पूरा समय लिया। मकान के एक तरफ सिडकुल में कार्यरत कर्मचारी एवं रुद्रप्रयाग निवासी आशीष नेगी और रजत राणा रहते हैं। दोनों का कहना है कि रात में हुई घटना के बारे में उनको पता नहीं चल सका। दोनों की सुबह की ड्यूटी थी, लिहाजा शाम को आकर खाना खाने के बाद थकान से जल्दी सो गए थे। 
 
विज्ञापन

8 of 8
murder
डबल मर्डर की घटना के बाद से पुलिस जांच में जुटी है। इधर, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान पुलिस ने मामले में पड़ोसियों के अलावा घर में झाड़ू-पोछा करने वाली नौकरानी अनीता और दोनों किरायेदारों से मामले के संबंध में जानकारी हासिल की। अनीता का कहना था कि वह दोपहर में झाड़ू-पोछा कर चली गई थी। पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि कर्नल की पत्नी और मां से मंगलवार शाम करीब सात बजे तक बातचीत हुई थी। पुलिस पड़ोस में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें