फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लिफाफों में मिले एयरफोर्स जवान के टुकड़े, तस्वीरें देख नहीं पाओगे आप

Thu, 23 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
13 दिन से लापता एयरफोर्स जवान को मारकर शव के टुकड़े कर दिए गए, जो 16 लिफाफों में एक घर से बरामद किए गए। तस्वीरें देख नहीं पाओगे आप।
विज्ञापन

2 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
घटना पंजाब के बठिंडा की है। शव के टुकड़ों को लिफाफों में भरकर फ्रिज और अलमारी में रखा गया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतक की पत्नी ने साथ वाले घर से बदबू आने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से घर की पहचान की और शव को बरामद किया। पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
एसपी ऑपरेशन गुरमीत सिंह ने प्रेसवार्ता करके वारदात के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मृतक का नाम विपिन शुक्ला (27) था। वह उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव बेनीनगर का रहने वाला था। कत्ल प्रेम संबंधों के चलते किया गया। आरोपी ने अपनी पत्नी और साले के सा​थ मिलकर उसकी हत्या की और शव को पहले एक ट्रंक में बंद किया। उसके टुकडे़ कर 16 लिफाफों में भरे, फिर उन्हें फ्रिज और अलमारी में रख दिया था।

4 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
एसपी ने बताया कि दो आरोपियों उत्तराखंड निवासी सुलेश कुमार और उसकी पत्नी अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शशिभूषण की तलाश जारी है। पूछताछ में सुलेश और उसकी पत्नी ने कई खुलासे किए हैं। सुलेश एयरफोर्स में सारजेंट के पद पर तैनात था। सुलेश ने पुलिस को बताया कि विपिन शुक्ला के उसकी पत्नी अनुराधा के साथ अवैध संबंध थे। इस बारे में सभी को जानकारी थी।
विज्ञापन

5 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
सुलेश ने बताया कि विपिन ने उसकी पत्नी के साथ दो साल पहले छेड़छाड़ की थी, जिसका उस समय विरोध भी किया गया, लेकिन अचानक दोनों में अवैध संबंध बन गए। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने विपिन को मारने की योजना बनाई। उसने इस काम को करने के लिए नेवी में तैनात साले शशिभूषण की मदद ली, जो कि अभी फरार है।
विज्ञापन

6 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
सुलेश ने बताया कि उन्होंने मकान बदलने के बहाने विपिन शुक्ला को 8 फरवरी को घर बुलाया और कुल्हाड़ी से उसका गला काट डाला। इसके बाद शव को एक ट्रंक में भरकर अलाट हुए नए क्वार्टर में ले गए। वहां शव के टुकड़े करके लिफाफों में भर दिया। एसपी ने बताया कि विपिन शुक्ला की पत्नी ने फोन करके बताया कि सुलेश कुमार के घर से काफी बदबू आ रही है।
विज्ञापन

7 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
इस पर पुलिस के करीब 85 अधिकारी व कर्मचारी, 40 एयरफोर्स के जवान व 20 मजदूरों को लेकर मंगलवार को एयरफोर्स में तलाश शुरू की गई। पुलिस ने एयरफोर्स अधिकारियों के साथ मिलकर सुलेश कुमार को ड्यूटी से बुलाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की हाजिरी में घर की तलाशी लेकर शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया।

8 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
मौके से सुलेश कुमार और उसकी पत्नी अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शशिभूषण की तलाश जारी है। पुलिस उन्हें बुधवार को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। एसपी ऑपरेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी से 2 मोबाइल और हत्या के लिए प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद करनी बाकी है। तीसरे आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
एसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि विपिन एयरफोर्स में कोर पोरल के पद पर था और महिलाओं से जुड़ी ‘एक अफवाह (एएफडब्लयूडबल्यूए)’ नाम की कैंटीन में काम करता था। यहां वह अनुराधा के संपर्क में आया और इनके बीच संबंध बन गए। कुछ महीनों बाद अनुराधा और विपिन में अनबन हो गई तो वह पीछे हट गई। विपिन उससे संपर्क की कोशिश करता रहा तो अनुराधा ने पति को बता दिया और इसके बाद यह वारदात अंजाम दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें