फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खेत में दफन थी लापता बच्चे की लाश, डॉग स्क्वॉड ने खोज निकाली

Sat, 26 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
1 of 5
child dead body - फोटो : AmarUjala
पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दस वर्षीय बालक का शव शनिवार को एक खेत में दबा मिला है। पुलिस की डॉग स्क्वाड ने शव को खेत से खोज निकाला। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में भिजवा दिया है। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
child dead body - फोटो : AmarUjala
मखियाली खुर्द निवासी हलीम का दस वर्षीय पुत्र मुराद 21 नवंबर को स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। तहरीर पर पुलिस ने पहले बालक की गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 5
child dead body - फोटो : AmarUjala
बाद में मामले को अपहरण में तरमीम कर लिया था। पुलिस तभी से बालक की तलाश में जुटी थी। सोमवार को हरिद्वार से आई डॉग स्कवाड की टीम ने गांव के आस पास खेतों में मुराद की तलाश की जिसमें गांव के समीप ही हलीम के खेत में कुत्ता एक जगह रुक गया और जमीन खोदने लगा।

4 of 5
child dead body - फोटो : AmarUjala
इस पर टीम ने कोतवाली से फोर्स बुलवा ली। उस जगह को खुदवाया गया। आखिर गड्ढे से मुराद का दबा हुआ शव निकल आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मुराद के शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : demo pic
परिजनों ने एक युवक पर बालक की हत्या का आरोप लगाते हुए शव दबाने की बात कही। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ मंगलौर जेपी जुयाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें