गैरतपुर बांस में बुधवार देर रात शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। शोर होने के कारण जब मृतक के बेटे की नींद खुली तो वह कमरे में गया और जो देखा उससे वह हक्का बक्का रह गया और काफी देर तक उसे समझ नहीं आया कि क्या करें...
विज्ञापन
2 of 5
Man kills wife
वह मां को खून से लथपथ पाकर उसे नागरिक अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैरतपुर बांस में रामेहर अपनी पत्नी लालकौर (55) व बच्चों के साथ रहता है।
विज्ञापन
3 of 5
Man kills wife
पुलिस को दी शिकायत में रामेहर के बेटे बिरेंद्र ने बताया कि गृह क्लेश के चलते उसके मां-बाप में झगड़ा रहता था। वारदात वाली रात वह कमरे में सो रहा था जबकि उसके माता-पिता कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे उसे शोर सुनाई दिया जिस पर वह कमरे से बाहर निकला।
4 of 5
Man kills wife
उसने देखा कि पिता घर से बाहर खून से लथपथ प्लासी लेकर भाग रहा है और उसकी मां चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी है। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए मां को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने प्लासी से गला काटकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।