फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अमर उजाला की सूचना पर खुली बोर्डिंग स्कूल की घिनौनी करतूत, 5 बड़े खुलासे

Tue, 18 Sep 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
gang rape - फोटो : amar ujala
अमर उजाला को सूचना के बाद पुलिस जांच में ऐसे शर्मनाक खुलासे हुए कि देहरादून के नामचीन बोर्डिंग स्कूल का सच सामने आ गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप के मामले में स्कूल प्रबंधन संवेदनहीनता की हद तक गया। मामले को हर स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया, इसके बाद जब प्रकरण के बड़ा होने की आशंका हुई तो पीड़िता की मदद के बजाए आरोपियों को ही बचाने का प्रयास किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
rape
आरोपी छात्रों को रातोंरात स्कूल की दूसरी शाखा में शिफ्ट कर दिया गया। जबकि, पुलिस को बताया गया कि चारों छात्र छुट्टी पर गए हैं। सोमवार को दूसरी शाखा में चारों छात्रों मिले। आरोपियों के बयान के मुताबिक शुरुआत में बात अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ही चल रही थी। लग रहा था कि मामला दब जाएगा।

4 of 5
rape
मगर, शनिवार शाम को जब छात्रा के गर्भवती होने का पता चला तो स्कूल व हॉस्टल प्रबंधन के हाथपांव फूल गए। यहां भी प्रबंधन ने पीड़िता की मदद करने के बजाए छात्रों को ही बचाने का प्रयास किया। शनिवार देर रात सभी आरोपी छात्रों को डायरेक्टर के कमरे में बुलाया गया और उन्हें किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी गई। इसके बाद डायरेक्टर की कार में बैठाकर उन्हें स्कूल की दूसरी शाखा में भेज दिया गया। यहां भी किसी को कानोंकान खबर नहीं होने दी गई कि इन छात्रों को यहां क्यों लाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
इधर, जब रविवार शाम को पुलिस भाऊवाला ब्रांच में जांच पड़ताल कर रही थी तो उन्हें बताया गया कि सभी छात्र छुट्टी गए हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने हॉस्टल के सभी कमरों की तलाशी भी ली, मगर उनका कहीं पता नहीं चला। 
इस पर जब स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा राज  खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को चारों छात्र पुलिस को दूसरी शाखा में मिल गए। इसके बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें