कोटद्वार में मैच को लेकर उत्साह
- फोटो : amar ujala
ऑस्ट्रेलिया 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में विश्व कप जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर उसे इस बार खिताब जीतने से रोकने पर है। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।