जम्मू कश्मीर के टंगधार में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए दून के जांबाज संदीप सिंह रावत को शनिवार को नम आंखों से आखिरी विदाई दी गई।
विज्ञापन
2 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
अंतिम दर्शनों के बाद मुख्यमंत्री सहित तमाम लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। बाद में हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ शहीद की अंतिम यात्रा निकली। यहीं उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
3 of 11
शहीद संदीप का पार्थिव शरीर पहुंचा दून
- फोटो : AmarUjala
शनिवार सुबह करीब दस बजे शहीद संदीप का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर नवादा स्थित उनके आवास पहुंचा। आर्मी बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए सेना के जवान जब पार्थिव शरीर को लेकर पहुंचे तो वहां सन्नाटा छा गया।
4 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
जैसे ही संदीप का पार्थिव शरीर घर के आंगन में लाया गया तो वहां चीख पुकार मच गई। संदीप की मां आशा देवी उसके पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगी। मां के आंसू देखकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें भी नम हो गई।
विज्ञापन
5 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
फौजी पिता हरेंद्र रावत ने किसी तरह खुद को और पत्नी को संभाला। इसके बाद लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। घर से निकली शहीद की अंतिम यात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। जिसमें संदीप रावत अमर रहें, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों के साथ शहीद को सलामी दी गई।
विज्ञापन
6 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
शहीद के अंतिम दर्शनों के बाद शव को सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार ले जाया गया। जहां शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद संदीप रावत के स्कूली दोस्त व खिलाड़ी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
7 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्यमंत्री हरीश रावत, वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व राज्य सभा सांसद तरुण विजय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत, एसएसपी डॉ स़दानंद दाते, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर खेल एसके सारगी, एसपी सिटी अजय सिंह, भाजपा नेता सुभाष भट्ट, गणेश डंडरियाल, संदीप के बाक्स़िग कोच नरेश गुरुंग, पूजा यादव, दिनेश रावत और बलजीत सोनी सहित कई लोग शामिल रहे।
8 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रावत परिवार को हर संभव मदद की घोषणा की। सीएम ने संदीप के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
9 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
इस दौरान सीएम ने घोषणा की कि सरकार नवादा रोड और जूनियर हाईस्कूल नवादा का नाम शहीद संदीप रावत के नाम पर रखकर इस जांबाज शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि देगी।
10 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत की अंतिम यात्रा
- फोटो : AmarUjala
शहीद संदीप सिंह रावत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।