फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine : कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए उत्तराखंड सरकार ने मांगी 20 हजार अतिरिक्त वैक्सीन

Thu, 21 Jan 2021 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
20 हजार अतिरिक्त वैक्सीन की मांग - फोटो : PTI file photo
विज्ञापन

पहले चरण में हरिद्वार को 18 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज मिली है। उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए 20 हजार अतिरिक्त वैक्सीन की मांग की है।

विज्ञापन


Corona Vaccine in Uttarakhand : कोविन एप में मिला नया विकल्प, आज स्वास्थ्य कर्मियों को लग रही वैक्सीन

16 जनवरी से शुरू हुए  टीकाकरण अभियान में सबसे पहले हेल्थ वर्करों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। हरिद्वार जिले के तहत आने वाले सभी हेल्थ वर्करों को कुंभ से पहले टीका लगाया जाएगा। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि पहले चरण में हरिद्वार को जितनी वैक्सीन मिली है। उससे सभी हेल्थ वर्करों को टीका लग जाएगा।
विज्ञापन


कुंभ मेला में तैनात कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र से अलग से 20 हजार वैक्सीन की मांग की गई है। इसके लिए केंद्र से संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन

प्रदेश को 92500 वैक्सीन की डोज और मिली

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट से प्रदेश को 92500 वैक्सीन की डोज और मिली है। सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत 87588 स्वास्थ्य कर्मियों के हिसाब से राज्य को वैक्सीन दी गई है। आज प्रदेश के 34 बूथों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

प्रदेश को पहली खेप में 1.13 लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिली थीं।  जबकि दूसरी खेप में 92500 वैक्सीन मिली हैं। इससे दो डोज को मिला कर 40 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। 

केंद्र की निर्देशों के अनुसार जिन हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी, उन्हें चार सप्ताह के भीतर दूसरी डोज लगानी जरूरी है। वैक्सीन की दो डोज के हिसाब से प्रदेश में 50 हजार हेल्थ वर्करों को पहले चरण में टीका लगेगा।

वैक्सीन लगाना हेल्थ वर्कर की इच्छा पर है। इसके लिए उन पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। लेकिन जो हेल्थ वर्कर पहली डोज लगाएंगे, उन्हें दूसरी डोज लेना जरूरी है। एक हेल्थ वर्कर को 0.5 एमएल की एक डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें