देहरादून में बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर तमाम संस्थानों को अनलॉक करने के साथ भारी ढील जरूर दी गई है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। कोरोना गाइडलाइन से जुड़े नियमों की अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में चिकित्सक सतर्कता बरतने के साथ गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दे रहे हैं।