फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका, बड़े नेता ने थामा भाजपा का हाथ

Fri, 07 Oct 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
subodh - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अब कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुबोध समर्थकों के काफिले के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल होने का एलान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

2 of 6
subodh
इस दौरान सुबोध राकेश ने कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट चाहे किसी को दे वो काम करते रहेंगे। बताया कि भगवानपुर में उनके जो अन्य समर्थक हैं वो भी जल्द भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
हरीश रावत - फोटो : Self
उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को धोका देने का आरोप लगाया। बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश ने भगवानपुर में विकास के जो कार्य स्वीकृत कराए थे, उनके निधन के बाद उसको रोक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भगवानपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो वह तीसरे या चौथे स्थान पर रहेगा।
 

4 of 6
nawaz modi - फोटो : amarujala
सुबोध ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दलितों का ख्याल रखा है। दलितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की है। मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बिना शर्त पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है।
 
विज्ञापन

5 of 6
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
बताया कि सितंबर के दौरान एक हजार से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। उम्मीद जताई की सुबोध के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में कई पूर्व ब्यूरोक्रेट्स और सेना के अधिकारी भी पार्टी में शामिल होंगे। मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव नरेश बंसल, खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, रुड़की की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, श्यामवीर सैनी आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि सुबोध राकेश को भाजपा ज्वाइन करने से रोकने की हर संभव कोशिश की गई। प्रदेश सरकार ने उन पर भारी दबाव बना रखा था। बुधवार की रात प्रशासनिक अधिकारी सुबोध की तलाश करते रहे। जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सुबोध पर दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का तो यही तकाजा है कि जिसको जहां अच्छा लगेगा वहां जाएगा। किसी को कहीं जाने से रोका तो नहीं जा सकता है, लेकिन कांग्रेस का तो लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें