प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता अम्बरीष कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इसके विरोध में अम्बरीष कुमार के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता जेल भरने के लिए रेजिडेंट मजिस्ट्रेट हरिद्वार कोर्ट के बाहर जमा हो गए। दिवंगत अम्बरीष कुमार के राजनीतिक सहयोगी मुरली मनोहर बताते हैं, इंदिरा गांधी जब जेल से बाहर आईं तो कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। इंदिरा ने देशभर में भ्रमण किया और अम्बरीष कुमार सितंबर और दिसंबर माह में दो बार इंदिरा गांधी को हरिद्वार लेकर आए। इंदिरा के हरिद्वार दौरे के बाद कांग्रेसियों में सरकार और प्रशासन का भय दूर हुआ।