राजधानी देहरादून से सटे नालापानी इलाके में नेवला और कोबरा में अजीबोगरीब जंग देखने को मिली। नेवले के हमले में घायल कोबरा ने कार के इंजन में घुस कर जान बचाई। आगे तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने काफी जद्दोजहद के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, नालापानी इलाके में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान थोड़ी ही दूरी पर नेवला और कोबरा आपस में भिड़ गए।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नेवला बार-बार कोबरा पर हमला कर रहा था। मजदूरों के शोर मचाने पर नेवला तो भाग गया, लेकिन घायल कोबरा पास में खड़ी एक कार के इंजन में घुस गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान के निर्देश पर रवि जोशी की अगुवाई में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने काफी जद्दोजहद के बाद कार के इंजन में घुसे कोबरा को बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर रेस्क्यू देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।