धार्मिक प्रतिष्ठानों के 18 अतिक्रमण बुधवार को हटाने के बाद गुरुवार को भी शेष अतिक्रमण हटाए गए। जिला प्रशासन ने 34 धार्मिक प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण चिह्नित किए थे, जिन्हें बुधवार तक का समय दिया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
अब बाकी धार्मिक प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण को प्रशासन की टीम खुद हटा रही है। एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि शहर के 22 मंदिर के अलावा छह मजार, तीन गुरुद्वारा व एक कब्रिस्तान अतिक्रमण के दायरे में था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों प्रशासन ने धार्मिक प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण को खुद ही ध्वस्त करने के लिए बुधवार तक का समय दिया था। इसी कड़ी में बुधवार को धार्मिक प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई थी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान प्रशासन की टीम ने निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने बताया कि बुधवार को 12 मंदिर, तीन गुरुद्वारा, दो मजिस्द और एक मजार का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया है।
बताया कि शेष पर गुरुवार को कार्रवाई हो रही है। अभियान शुरू करने से पहले हटाए गए अतिक्रमण को भी देखा जाएगा। अभियान में किसी को भी राहत नहीं दी जा रही है।