फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास में कन्या पूजन: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग नवमी पर कन्याओं का लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, तस्वीरें

Sun, 10 Apr 2022 01:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्रि के नवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए 'सर्वे भवंतु सुखिन:' की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। 
 
प्रदेशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों में लोग कन्या पूजन कर रहे हैं, वहीं मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नवमी पर सुबह पत्नी के साथ कन्या पूजन किया।  भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया।  
 
धामी ने कन्याओं से उनकी इच्छा भी जानी। उनके साथ बातचीत की। इस दौरान बच्चियां भी बेहद खुश नजर आईं। नवमी के पावन पर पर्व कन्या पूजन करने के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं दी और इसके महत्व पर भी अपनी बात रखी। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां आदिशक्ति का आह्वान कर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामानाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
सीएम आवास पर कन्या पूजन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

4 of 5
सीएम धामी, कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजन के बाद कन्याओं से बातचीत भी की। 

ये भी पढ़ें...घरों में पधारी देवी मां: नवरात्रि में बेटियों की किलकारी से गूंजी धर्मनगरी, तस्वीरों में देखिए कहीं लक्ष्मी ने खोली आंखें तो कहीं दुर्गा हुई विराजमान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
कन्याओं के साथ सीएम धामी ने तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कन्याओं से आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें