kedarnath dham
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पिछले दो साल से ठीक यात्रा शुरू होने से पहले कोरोना संक्रमण फैला, जिससे यात्रा सही से संचालित नहीं हो पाई। इस बार संक्रमण थमने से तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन के लिए खासे उत्साहित हैं। यात्रियों की ओर से होटलों की एडवांस बुकिंग की जा रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के चारधाम यात्रा मार्गों पर 24 गेस्ट हाउस हैं, इन सभी गेस्ट हाउसों में कमरों की बुकिंग फुल हो चुकी है। वहीं, निजी होटलों को भी अच्छी बुकिंग मिल रही है।