मां नंदा महोत्सव से लौट रही मुख्यमंत्री हरीश रावत के हेलीकॉप्टर की गौचर में इमरजेंसी लेंडिंग करवानी पड़ी। लेंडिंग का कारण हेलीकॉप्टर आईएम ईंधन का खत्म होना बताया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
harish rawat
बधाण की मां नंदा को वैदनी कुंड में स्नान कराया गया। इस मौके पर वैदनी में पूजा अर्चना के बाद रूपकुंड महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 5
harish rawat
इससे पहले बुधवार को वाण गांव में मां नंदा की पूजा करने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
4 of 5
harish rawat
आबादी वाले अंतिम पड़ाव वाण में ग्रामीणों ने मां नंदा को निर्जन कैलास के लिए विदा किया। ग्रामीणों ने मां नंदा को चुनरी, कंगन के साथ ही ककड़ी, मक्का, अखरोट आदि स्थानीय उत्पाद चढ़ाए।
महिलाओं के मां नंदा के विदाई गीत और जागरों की प्रस्तुति से माहौल नंदामय हो गया। बृहस्पतिवार को वैदनी कुंड में स्नान करने के बाद वैदिक परंपराओं के अनुसार पूजा अर्चना की गई।