फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cloudburst: चमोली में फटा बादल, बाढ़ में बहीं मजदूरों की झोपड़ियां, तस्वीरों में देखें

Mon, 20 Sep 2021 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़
विज्ञापन
1 of 5
बादल फटने से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी बीच सोमचार को चमोली जिले में बादलों ने कहर बरपाया। पंंती कस्बे में बादल फटने से मंगरीगाड़ बरसाती नाला उफान पर आ गया।

तेज बहाव में कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे के पास लगी बीआरओ के मजदूरों की झोपड़िया बह गईं। अच्छी बात ये रही कि इस आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त घटना का संज्ञान लिया है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: भारी भूस्खलन से रास्ता हुआ बंद, जाम में फंसे यात्रियों के 200 वाहन, तस्वीरें...

नारायणबगड़ के पंती कस्बे के ऊपरी भाग में तड़के करीब 6 बजे बादल फटने से मंगरीगाड़ में बाढ़ आ गई। जिससे कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे के किनारे बीआरओ के मजदूरों की सात झोपड़ियां बह गईं।

मौसम अपडेट: चारधाम यात्री सावधान रहें, उत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बादल फटने से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ से मजदूरों के 19 परिवार बेघर हो गए हैं। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। एक दुकान में मलबा घुस गया है। कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बादल फटने से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
जब बाढ़ का पानी झोपड़ियाें की ओर आया तो मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों और महिलाओं को सैलाब से बचा लिया।

4 of 5
बादल फटने से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
सभी मजदूर नेपाल और झारखंड के हैं। मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे बंद हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादल फटने से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव व राहत के कार्य जारी है। मजदूरों और उनके बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें