फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, देवभूमि उत्तराखंड में छठी मइया की पूजा

Mon, 07 Nov 2016 10:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
भोर होते ही सूर्य देव की सुनहरी किरणें घाट पर पड़ी तो छठी मइया के लोकगीतों से घाट गूंज उठे। घाटों पर व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

2 of 8
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
देहरादून टपकेश्वर स्थित तमसा नदी, रिस्पना के स्त्रोत, मालदेवता-कुमाल्डा में सौंग व बांदल नदियों के किनारे अर्घ्य दिया गया। अर्घ्य देने के लिए पोखरों-तालाबों-नहरों के किनारे भी श्रद्धालु एकत्र हुए और वैदिक रीति से सूर्य पूजन किया।
विज्ञापन

3 of 8
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
घाटों पर चारों ओर सजी-धजी महिलाएं छठी मइया के गीत गाते हुए सूर्य के उदय होने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।

4 of 8
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
जैसे-जैसे सूर्य की किरणों ने धरती को स्पर्श किया, वैसे ही व्रती महिलाएं भरी कोसी और सूप-सुपली के साथ बावड़ी में कमर तक पानी में उतर गईं। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र प्राप्ति और पति की दीर्घायु के साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

5 of 8
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
इसी के साथ महिलाओं ने छठ व्रत का पारण किया। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं तड़के भोर में ही धुंध के बीच गर्म कपड़ों के साथ घाटों पर पहुंची।
विज्ञापन

6 of 8
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
सुबह चार बजे से ही लोगों का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में घाटों पर महिलाएं पुरुष छठी मइया की पूजा के लिए घाटों पर रात से ही पहुंच गए।
विज्ञापन

7 of 8
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
ठंड के बावजूद घाटों पर चहल-पहल ने छठ माई की पूजा की रौनक बढ़ा दी। सूर्यादय से पूर्व ही महिलाएं घाट पर एकत्रित हो चुकी थीं। कई महिलाएं सूरज निकलने से पहले ही पानी में उतर गईं।
विज्ञापन

8 of 8
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
व्रती महिलाओं ने सूरज भगवान को मौसमी फल अर्पित किए। घाटों पर महिलाओं के अलावा भारी संख्या में पुरुष और बच्चे भी सुबह से ही एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें