फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: उमड़ रहा आस्था का सैलाब...छह दिन में दर्शन को पहुंचे डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु, बना नया रिकॉर्ड

Wed, 15 May 2024 11:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद छह दिन में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार हो गया है। बुधवार को रिकॉर्ड 29278 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान तड़के से देर शाम तक मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में भक्तों की भीड़ जुटी रही।

वहीं, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 27 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि तीन लाख 34 हजार 732 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में अब तक 1,55,584, गंगोत्री में 63,078, यमुनोत्री में 70,433 और बदरीनाथ में 45,637 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

Chardham Yatra 2024: जहां ज्यादा भीड़, वहां रोकने पर सहयोग करें यात्री...पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार आस्था, भक्ति और उल्लास अपने चरम पर है। कपाट खुलने के दिन जहां 29030 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वहीं, बाद के दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या औसतन 25 हजार बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
स्थिति यह है कि, धाम में सिर्फ छह दिन में ही दर्शन करने वालों की संख्या 155584 पहुंच गई है, जो नया रिकॉर्ड है। इससे पूर्व 2019, 2022 और 2023 में भी इतने दिनों में दर्शनार्थियों का आंकड़ा डेढ़ लाख नहीं पहुंचा था।

4 of 5
केदारनाथ धाम का रास्ता - फोटो : अमर उजाला
बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जिस तरह से बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, उससे लगता है कि मई माह में दर्शनार्थियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम पहुंचने वाले यात्रियों में कई यात्री शार्टकट रास्तों से आवाजाही कर रहे हैं। रामबाड़ा से ऊपर कैंचीदार मोड़ों से जाने के बजाय कई लोग घाटी व संकरे उबड़-खाबड़ रास्तों से आगे बढ़ रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें