फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: 25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, 7000 यात्री फंसे, बड़े वाहनों की आवाजाही भी रुकी

Fri, 20 May 2022 04:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को फिर भूधंसाव से बंद हो गया। इस दौरान यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 250 से 300 वाहन यहां फंसे। हाईवे को सुचारु करने में जुटी एनएच की टीम ने छोटे वाहनों को बमुश्किल निकाला, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। 

शुक्रवार को हाईवे पर भूधंसाव के कारण यहां लगभग 7000 यात्री फंस गए। हाईवे खोलने की प्रयास किया गया, लेकिन आखिर में प्रशासन ने लोगों से पहले गंगोत्री जाने की अपील की। घंटों यहां फंसे रहने के बाद कई यात्रियों ने गंगोत्री का रुख किया। वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तीन दिन हाईवे को बंद कर दिया है। 
 
यमुनोत्री हाईवे पर बड़े बड़े वाहनों की बाद पाली गाड़ से लेकर स्याना चट्टी तक लगभग पांच किमी जाम लग गया। छोटे वाहनों की आवाजाही भीयहां जोखिम भरी है। मजदूरों ने भी जोखिम देखते हुए काम करने से मना कर दिया है। राणा चट्टी के समीप अवरुद्ध हुए यमुनोत्री हाईवे को यातायात के लिए खोलना किसी चुनौती से कम नहीं है। हाईवे की दीवार जहां धंसी थी, वहां नीचे गहरी खाई थी। जबकि हाईवे के ऊपर कठोर चट्टानें हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम छह बजे राणा चट्टी के समीप यमुनोत्री हाईवे की दीवार धंस गई थी, जिससे यहां बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। एनएच खंड के कर्मियों ने बुधवार रात से ही मरम्मत का कार्य शुुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मरम्मत कार्य के दौरान एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत, एक सहायक व एक अवर अभियंता व 12 मजदूरों ने 25 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को खोला, लेकिन फिर शुक्रवार को भूधंसाव के कारण हाईवे बंद हो गया। 

4 of 5
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
सीओ बड़कोट सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि यात्रियों को छोटे वाहनों से यमुनोत्री भेजा जा रहा है। इसके लिए दोबटा में छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें...दो साल बाद फैसला:  बेटी के लगाए कलंक से पिता को मिली आजादी, दोस्त को बचाने के लिए रिश्ते को कर दिया था शर्मसार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि तीन दिन के भीतर एनएच पर दीवार लगाने का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। संभावना है कि तीन दिन बाद हाईवे को पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें