फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, तस्वीरों में देखिए पहले दिन का उल्लास

Tue, 03 May 2022 01:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस बार चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही 6 मई को  केदारनाथ जी और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
 
मंगलवार सुबह मां यमुना के मायके खरशाली से मां यमुना की विदाई हुई। मां यमुना की डोली सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। उधर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के स्वागत की तैयारी की हुई। दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। 

यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सरकार व प्रशासन ने तैयारियां पूरी है।  इस बार चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। चारधामों में ठहरने, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था करना सरकार के लिए  बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन

2 of 7
गंगोत्री कपाट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की पहली व दूसरी लहर में संक्रमण चरम पर था।
विज्ञापन

3 of 7
बाबा केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला
जिससे कपाट खुलने के बाद भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था। लेकिन इस बार भक्तों में भी चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह है।

4 of 7
मां यमुना डोली - फोटो : अमर उजाला
सरकार को भी इस बार चारधाम में ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने चुनौती भी है।
विज्ञापन

5 of 7
डोली - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के खुले। जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
डोली - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर से सुबह बाबा केदार केदारनाथ धाम की ओर चल पड़े।
 

ये भी पढ़ें...गंगोत्री धाम के कपाट खुले:  पीएम मोदी के नाम की गई पहली पूजा, सीएम धामी ने कहा- इस बार ऐतिहासिक होगी चारधाम यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डोली - फोटो : अमर उजाला
नाला नारायणकोटी खुमेरा व्यूंग मैखण्डा खड़िया खाट के साथ फाटा में श्रद्दालुओं ने बाबा की फूल मालाओं जयकारों से स्वागत किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें