फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: मंत्रोच्चारण के बीच बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में रहेंगे विराजमान, तस्वीरें

Sat, 06 Nov 2021 09:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
बाबा केदार के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज के अवसर पर मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। भैयादूज के पावन पर्व पर शनिवार को परंपरानुसार भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.00 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। 

चारधाम यात्रा 2021: भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

सुबह चार बजे से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने आराध्य का श्रृंगार कर आरती उतारी। इस मौके पर स्वयंभू लिंग को समाधि रूप देकर पुष्प व भस्म से ढका गया। भगवान की भोग मूर्तियों को चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान कर भक्तों के दर्शनों के लिए कुछ देर मंदिर परिसर में रखा गया।

जिसके बाद विधि-विधान व धार्मिक परम्पराओं के तहत सुबह आठ बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए शुभ लग्न पर बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर बाबा केदारा की डोली ने मंदिर की तीन परिक्रमा कर अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। भक्तों के जयकारों के बीच डोली पैदल मार्ग से 17 किमी का सफर तय कर दोपहर को पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
8 नवंबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएगी। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के अपर कार्यधिकारी बीड़ी सिंह, यात्रा प्रभारी वाईएस पुष्पवाण, तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, देवानंद गैरोला, डॉक्टर विनीत पोस्ती आदि मौजूद थे।

4 of 5
केदारनाथ के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कपाट खुलने के कई माह बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई। लेकिन फिर भी भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दिया और इसमें भी सबसे ज्यादा उत्साह केदारनाथ धाम के लिए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह हर साल दिवाली के एक दिन बाद भैया दूज के मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें