फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: 20 कुंतल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम, शीतकाल के लिए आज बंद होंगे कपाट, तस्वीरें

Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ 
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
शीतकाल में छह माह के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट आज शनिवार को शाम 6.45 बजे विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे। शीतकाल में भगवान बदरीनाथ की पूजाएं पांडुकेश्वर और जोशीमठ में संपन्न होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को चारों ओर से 20 कुंतल गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से सजाया गया है। 

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शाम चार बजे से शुरू हो जाएगी। सुबह छह बजे भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजा होगी। इसके बाद सुबह आठ बजे बाल भोग लगाया जाएगा और दोपहर में साढ़े बारह बजे भोग लगाया जाएगा।

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पहुंचे बदरीनाथ

शाम चार बजे माता लक्ष्मी को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में स्थापित किया जाएगा और गर्भगृह से गरुड़ जी, उद्घव जी और कुबेर जी को बदरीश पंचायत से बाहर लाया जाएगा। सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने के बाद शाम 6.45 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
रविवार को बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के नेतृत्व में आदि गुरु शंकराचार्य की डोली, कुबेर जी और उद्घव जी की उत्सव डोली पांडुकेश्वर के लिए रवाना होगी। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को 2768 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में अभी तक 191106 तीर्थयात्री भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, कपाट बंद होने से एक दिन पहले शुक्रवार को कई हस्तियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

4 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दोपहर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश सह प्रभारी विधायक झारखंड दीपिका पांडेय, कांग्रेस के चमोली जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, कविंद्र इष्टवाल, विकास नेगी और राजेश मेहता ने भी बदरीनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कॉरपोरेट जगत की शख्सियत नीरा राडिया, मथुरा के संत शरणानंद महाराज, बदरीनाथ खाक चौक के बाबा बालकनाथ महाराज, नाशिक वाले बाबा के साथ ही लाल बाबा व कई अन्य साधु-संतों ने भी बदरीनाथ धाम के दर्शन कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें