फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बाद राहु-केतु का राशि परिवर्तन बढ़ाएगा आपकी मुश्किलें, पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव

Thu, 10 Aug 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
rahu ketu
राहु एवं केतु का 18 वर्ष बाद होने वाला राशि परिवर्तन पूरे विश्व को प्रभावित कर सकता है। 17 अगस्त को यह दोनों ग्रह राशि बदल रहे हैं। इसके बाद राहु का कर्क और केतु का मकर राशि पर प्रवेश होगा। जिसे ज्योतिष अच्छा नहीं मान रहे हैं। सभी राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राहु - फोटो : rahu
राहु-केतु 18 माह में राशि बदलते हैं। इसके अनुसार एक राशि में वह 18 वर्ष बाद पहुंचते हैं। अब 17 अगस्त को राहु कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इससे पूर्व 11 जनवरी वर्ष 1999 में कर्क राशि पर राहु का प्रवेश हुआ था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
moon
उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। जो कि राहु की शत्रु राशि है। शत्रु राशि पर राहु का प्रवेश अच्छा नहीं माना जा रहा है। वहीं केतु का मकर राशि पर प्रवेश होगा। इन दोनों ग्रहों का इन राशियों पर संचार छह मार्च वर्ष 2019 तक रहेगा। 

 

4 of 6
astrology - फोटो : google
डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार जिन भावों में यह ग्रह होते हैं, उन भावों को प्रभावित करते हैं। राहु का चंद्रमा की राशि और केतु का शनि की राशि पर संचरण होगा। 18 माह के गोचर काल में यह ग्रह मिश्रित परिणाम देंगे। राहु भौतिक लाभ, विदेश भ्रमण, सुख लाभ, अहंकार आदि का प्रतीक है। केतु अलगाव, आध्यात्मिक झुकाव आदि होना दर्शाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रह नक्षत्र
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार राहु कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा का शत्रु है इसलिए कई बार चंद्रमा और राहु की युति में मानसिक विकारों का सामना करना पड़ता है। विश्व की राजनीति व अन्य गतिविधियों में अप्रत्याशित परिवर्तन हो सकता है। भारत सहित कई देशों में प्राकृतिक आपदा आने का योग है। भारत की कुंडली में राहु तीसरे घर में गोचर करने वाला है। विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव इन ग्रहों पर पड़ेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रह नक्षत्र
ये पड़ेगा राशियों पर असर
मेष - चतुर्थ भाव में राहु भवन-भूमि का लाभ, स्थान परिवर्तन हो सकता है।
वृष - परिवार वालों के साथ मतभेद एवं थाइराइड बढ़ सकता है। धन का अधिक व्यय होगा।
मिथुन - द्वितीय राहु वैवाहिक संबंध खराब करेगा। आर्थिक परेशानी होगी।
कर्क - नकारात्मक विचार, खर्च में बढ़ोत्तरी, मानसिक तनाव, आलस आदि होगा।
सिंह - अनिद्रा, प्रेम संबंध खराब, क्रोध-विरक्ति आदि हो सकता है।
कन्या - नौकरी में बदलाव, शेयर से लाभ, विदेश यात्रा आदि होगा।
तुला - स्वभाव में उग्रता, व्यापार में लाभ, नई नौकरी मिलेगी।
वृश्चिक - भय, पिता से मनमुटाव, कमर दर्द परेशान कर सकता है।
धनु - अनैतिक कार्यों से बचें, बीमारी को नजर अंदाज न करें।
मकर - व्यापार बढ़ेगा, सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ - पेट संबंधी कष्ट, महत्वाकांक्षी योजना पूरी होगी।
मीन - मिले-जुले प्रभाव राशि रहेंगे। मानसिक शांति, एकाग्रता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें