फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से योगी आदित्यनाथ ने नहीं बंधवाई राखी, फिर भी बहन को चाहिए CM भैय्या से ये उपहार

Thu, 10 Aug 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
shashi devi
उत्तर प्रदेश के मुखिया की बहन की आंखें 26 सालों से हर राखी पर अपने भाई का इंतजार कर रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का यह पहला रक्षाबंधन है। ‌जिस मौके पर अपने सीएम भैय्या से उनकी बहन शशि ने ये खास उपहार मांगा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
shashi devi
हर राखी पर योगी आदित्यनाथ को याद करके शशि देवी की आंखें नम हो जाती हैं। शशि ने 26 साल से अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधी है। शशि कहती हैं कि बचपन में आदित्यनाथ उनके साथ राखी का त्योहार मनाते थे।

 
विज्ञापन

3 of 6
shashi devi
लेकिन उनके घर छोड़कर जाने के बाद से आज तक सीएम योगी की कलाई सूनी पड़ी है। भारत के सबसे बड़े राज्य का मुखिया बनने के बाद अब शशि देवी के भैय्या, सीएम भैय्या बन चुके हैं।

 

4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
अपने सीएम भैय्या से उनकी बहन ने एक खास उपहार मांगा है। शशि का कहना है कि भले ही मेरे भैय्या मुझसे राखी बंधवाने न आएं, लेकिन मैं चाहती हूं कि वह देश की जनता की भलाई के लिए काम करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
बता दें कि शशि देवी तीर्थनगरी ऋषिकेश में दो दुकानें हैं। एक दुकान नीलकंठ मंदिर के पास है तो दूसरी भुवनेश्वरी मंदिर (पार्वती मंदिर) के पास है। इन दुकानों में चाय, पकौड़ी और प्रसाद मिलता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neelkanth mahadev temple
शशि देवी का ससुराल ऋषिकेश में ही कोठार गांव में है। इनके ‌पति पूरन सिंह पयाल पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। इसके साथ ही नीलकंठ मंदिर के पास इनका एक लॉज भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें