फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी ट्रैक पार कर रही थी तभी आई ट्रेन, हादसे में दोनों की मौत

Thu, 29 Sep 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
train accident - फोटो : AmarUjala
बड़ी बेटी को स्कूल से लाने के लिए जा रही एक महिला और उसकी दो साल की बेटी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि मासूम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। घटना ज्वालापुर के पूर्वी नाथ नगर से सटी रेलवे लाइन की है।
विज्ञापन

2 of 5
train accident - फोटो : AmarUjala
रामनगर कॉलोनी के रहने वाले नितिन की बड़ी बेटी प्राची सेंटमेरी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। रोजाना की तरह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनकी पत्नी सुधा अपनी दो साल की छोटी बेटी मिष्ठी को साथ लेकर बड़ी बेटी को लेने स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ज्वालापुर की ओर से आ रही अहमदाबाद मेल ने मां-बेटी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 5
train accident - फोटो : AmarUjala
ट्रेन की टक्कर लगने पर मां बेटी दूर जा गिरी। सुधा (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मासूम की सांसें चल रही थी। मासूम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसने भी दम तोड़ दिया। इधर, दिल दहला देने वाली घटना के बाद रेलवे के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा पार्षद राजेश शर्मा, कांग्रेसी नेता भारत तनेजा की अगुवाई में क्षेत्रवासी रेलवे लाइन पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने हरिद्वार की ओर से आ रही एक मालगाड़ी रोक ली।

4 of 5
train accident - फोटो : AmarUjala
हादसे में पत्नी और बेटी को खोने के बाद अभागे नितिन ने सुध बुध खो दी है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल कैंपस तक वह गुम सुम सा ही बैठा रहा। हर कोई उसे ढांढस बंधाने में जुटा था। पर, उसकी जुबां पर पत्नी बेटी का ही नाम रह रह कर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
train accident - फोटो : AmarUjala
रेलवे लाइन को बाधित कर देने की सूचना पर सीओ सदर जेपी जुयाल, कोतवाल डीएस रावत, एसओ जीआरपी दिनेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर जेपी जुयाल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि घटना को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। करीब एक घंटे तक रेलवे लाइन से आवाजाही बंद रही। प्रदर्शनकारियों के रेलवे लाइन से हटने के बाद ही महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें