शुक्रवार शाम को उत्तराखंड में टनकपुर-चंपावत हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे ने तीन जिंदगियां भी लील ली। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हादसा सुखिढाक के पास शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। इनोवा कार संख्या (DL1RTA1912) फरीदाबाद से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अचानक ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। कार खाई में गिरते ही उसमें सवार सभी पांच लोग बाहर गिर गए।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कार भी पुरी तरह से क्षतिगसत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
तीनों मृतकों की पहचान गिरीश राम पुत्र धरम राम (28) ग्राम उडखोली थाना पञ्जुला गरूढ़ बागेश्वर, सूरज सिंह मलसुनी (21) पुत्र होशियार सिंह अखोली पिथौरागढ़ और अरुण कुमार (36) पुत्र राजाराम मंडल निवासी सेक्टर 88 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
वहीं, घायलों की पहचान मृतक सूरज का भाई दीपक मलसुनी व सन्तोष राम (25) पुत्र गोविंद राम निवासी पुलखोली बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।