फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक मंजर की गवाह तस्वीरें: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, बिखरे पड़े शव देख कांप उठी लोगों की रूह

Fri, 08 Jul 2022 11:39 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
रामनगर में नदी के तेज बहाव में बही पर्यटकों की कार - फोटो : अमर उजाला
रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। 

पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है। एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई।

कार मे सवार चार पर्यटकों के शव पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। हादसे का मंजर इतना भयानक था कि लोगों की भी रूह कांप उठी।
विज्ञापन

2 of 5
पर्यटकों की कार नदी में बही - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार में अभी पांच लोगों के शव हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में तीन युवक व छह महिलाएं शामिल हैं।

4 of 5
उत्तराखंड के रामनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है, अभी वह सदमे में है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Missing Revolver Case : पुलिस के लिए पहेली बनी इस रिवाल्वर की कहानी, 23 साल बाद मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पर्यटक पटियाला पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो ढेला के रिसॉर्ट में आए थे और सुबह लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें